जब इन महिलाओं ने दिखाया दम, पुलिस वाले हुए 'बेदम'!

पटना। गुरुवार दोपहर तेज धूप में महिलाओं ने पुलिस के छक्के छुड़ा दिए। पटना समेत राज्य के कई जगहों पर हाल में हुई दुष्कर्म, छेडख़ानी, महिला उत्पीड़न आदि घटनाओं के खिलाफ महिला अत्याचार विरोधी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं ने राजधानी की सड़कों पर चेतावनी मार्च किया। नारी गुंजन, अरुणोदय, आवाज, दलित अधिकार मंच, महिला सामाख्या समेत कई संगठनों ने मार्च में हिस्सा लिया।
बड़ी संख्या में कॉलेज छात्राओं के अलावा सामाजिक, स्वयंसेवी और वाम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी इसमें हिस्सा लिया। डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी महिलाओं की पुलिस से झड़प हुई। महिला पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी में पुरुष पुलिसकर्मी महिलाओं से गुत्थमगुत्थी करते रहे। कुछ देर की जोर-आजमाइश में महिलाएं भारी पड़ी। पुलिस घेरा तोड़कर हड़ताली चौक पहुंच गईं और पूरे दिन जमी रहीं।
PICS: जेल में बंद हैं ये दबंग, इनके लिए वहीं सजती है हसीनाओं की महफिल







