विज्ञापन
 
Home >> Bihar >> Muzaffarpur >> Wrong Alcohol Policy

गलत शराब नीति : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

भास्कर न्यूज। | Dec 18, 2012, 17:51PM IST
 
 

मुजफ्फरपुर। गलत शराब नीति निर्धारण से सूबे में सैकड़ों लोगों की हुई मौत को लेकर राजद के अधिवक्ता प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार बसंत ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर सीजेएम एसपी सिंह के न्यायालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
 
मुकदमें की सुनवाई बुधवार को होगी। बसंत द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा गया है कि राच्य सरकार द्वारा शराब से संबंधित गलत नीति बनाने के कारण गांव-गांव में दुकाने खुल गई। जिसके आड़ में हर टोले-मोहल्लों में अवैध शराब की बिक्री खुलेआम होने लगी। नतीजन निचले तबके के लोग अवैध शराब को पीने लगे जिससे उनकी मौत हुई।
 
इस नीति निर्धारण में सरकार के मुखिया होने के नाते नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका है। जबकि जिलाधिकारी संतोष कुमार मल्ल,एवं उत्पाद मंत्री घटना के बाद कोई कारवाई नहीं किए। इतनी बड़ी संख्या में मौत होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ता संतोष कुमार बसंत द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें की सुनवाई बुधवार को होगी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment