इस अस्पताल की सच्चाई जानने के बाद आप कहेंगे..
Source: Bhaskar News | Last Updated 14:52(10/02/12)
पटना। आयकर विभाग ने बासुदेव हेल्थ फाउंडेशन के तहत चलने वाले रूबन इमरजेंसी हॉस्पिटल और रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल में गुरुवार को छापेमारी की। विभाग ने यहां से करोड़ों रुपये की आयकर चोरी की गड़बड़ी पकड़ी है।
इनकम टैक्स सर्किल टू के अधिकारियों के मुताबिक मरीजों के बिल में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की गई है। ज्यादा बिलों को कम दर्शाया गया है। दोनों स्थानों पर हो रहे सर्वे में आने वाले मरीज की संख्या उनका खर्च, टेस्ट आदि से होने वाली आय का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है।
विभाग को हॉस्पिटल के मालिकों के कई बैंक खाते मिले हैं जिससे करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह सर्वे शुक्रवार तक चलेगा। उसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि रूबन हॉस्पिटल प्रबंधन ने आयकर की कितनी चोरी की है।