मारुति की सवारी करते हैं शाहरुख, प्रियंका के पास है सलमान-करीना से भी महंगी कार
Dainikbhaskar.com
| Mar 14, 2013, 17:55PM IST

एक लीटर डीजल में 111 किमी चलने वाली 81 लाख की कार भले ही भारत में बिकने के लिए नहीं आ रही है, लेकिन हमारे बॉलीवुड स्टार्स इससे कहीं ज्यादा महंगी कारों की सवारी कर रहे हैं। दौलतमंदों के बीच देश के बॉलीवुड स्टार्स की अलग ही पहचान है। ये पहचान उनकी फिल्मों के साथ-साथ हाई लाइफस्टाइल, फैंस फॉलोइंग, लग्जरी लाइफ, महंगे घर और आलीशान गाड़ियों के चलते भी है।
बॉलीवुड के आसमान पर चमक रहे सितारों के लग्जरी कार क्रेज से दुनिया में अधिकतर लोग अनजान है। लग्जरी कारों के क्रेजी महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर किंग खान और करीना कपूर से लेकर कैटरीना तक हैं। इनकी कारों के काफिले में एक से एक महंगे विदेशी ब्रांड शामिल हैं। हालांकि, कई कार होने के बावजूद इन सितारों की पसंदीदा कारें सिर्फ एक ही है।
सेलिब्रिटीज के कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक विंटेज और लग्जरी कारें शामिल हैं। जहां, बॉलीवुड के किंग खान अब भी कभी-कभी अपने स्कूल टाइम की कार मारुति वैन की सवारी करना पसंद करते हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा सल्लू और करीना से महंगी कारों की सवारी करती हैं।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर जानें किंग खान से लेकर बिग बी-कैट से लेकर करीना तक किसके पास है कौन-सी कार। साथ ही जानिए किसके पास है सबसे ज्यादा कारें। किसको चलाना पड़ता है सिर्फ 1 कार से काम।
ये भी पढ़ें...
अरबपतियों के बाथरूम: सोने से बनवाया कमोड, नहाने के लिए है 779 करोड़ का बाथटब
70 हजार करोड़ के हीरों की दुनिया के 6 भारतीय बादशाह, खेलने की उम्र में छू लीं बुलंदियां
अमेरिका के पास है भारत से 15 गुना ज्यादा सोना
अकेले मुंबई के 18 अरबपतियों के पास है 4.60 लाख करोड़ की दौलत
14 मार्च की अन्य खास खबरें







