नीलाम हुई 200 साल पुरानी वाइन।
dainikbhaskar.com
| Apr 25, 2012, 12:15PM IST

पिछले दिनों पूर्वी फ्रांस के अरबोइस में एक लोकल वाइन फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें 1774 ई. से पहले की विन जऊन (येलो वाइन) की एक बोतल की नीलामी 44000 डॉलर में की गई। यह वाइन लुइस-16 के शासनकाल के दौरान अंगूर से तैयार की गयी थी।
एक स्विस नागरिक पैरी शेवरियर ने इस बोतल की नीलामी को जीता। उन्होंने कहा कि उन्हें इसका मूल्य उचित लगा। रेड वाइन के विपरीत ज्यादा पुरानी येलो वाइन बहुत अच्छी होती है। इसे आमतौर पर बॉटलिंग के 10 साल के बाद ही पीने की सलाह दी जाती है।





