अभिषेक ने पहली बार बेटी को दिया इतना बड़ा गिफ्ट!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने अपनी प्यारी बेटी के लिए एक शानदार तोहफा लिया है। यह तोहफा कोई आम तोहफा नहीं बल्कि बेहतरीन लग्जरी कार ऑडी ए8 है। आपको बता दें कि हाल ही में बच्चन परिवार ने इस शानदार कार की बुकिंग कराई थी।
PHOTOS: इन कारों के दीवाने हैं इंडियन क्रिकेट टीम के ये स्टार्स
जानकारी के अनुसार इस कार को खरीदने के पीछे एक और कारण यह भी पता चला है कि बच्चन परिवार अंग्रेजी के "ए" से बहुत प्रभवित है। जी हां, अमिताभ बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और उनकी लाडली अराध्या बच्चन सभी के नाम की शुरूआत अंग्रेजी के "ए" से शुरू होता है। शायद यही कारण है कि बच्चन परिवार ने आराध्या को गिफ्ट करने के लिए ऑडी ए8 को चुना।
PHOTOS: बुक्स रखने का यह अंदाज, आपको भी कर देगा निहाल!
आपको बता दें कि इस शानदार कार की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रूपये है। गौरतलब हो कि बेटी अराध्या और ऑडी का पुराना रिश्ता है। जी हां जब अराध्या का जन्म हुआ था, उस वक्त उसे ऑडी की ही कार से अस्पताल से घर लाया गया था।






