ये है आलीशआन 2300 स्क्वायर फीट में बना फैशन स्टोर

फैशन के दीवाने लोग दुनिया भर के फैशन स्टोर्स से शॉपिंग करते रहते हैं। फैशन के प्रति लोगों की इतनी दीवानगी के कारण ही फैशन स्टोर दुनिया की अलग- अलग जगहों में अपने फैशन स्टोर खोल रहे हैं।
ब्रिटिश फैशन हाउस Alexander McQueen ने अपना पहला स्टोर खोल दिया है। ये शानदार स्टोर मियामी में खोला गया है। ये स्टोर 2300 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है और इसके क्रिएटिव डायरेक्टर सराह बर्टन हैं। ये बेहद खूबसूरत स्टोर है, इस स्टोर का इंटीरियर डिजाइन किया है डेविड कॉलिन ने।
इंटीरियर डिजाइनर डेविड कॉलिन ने बताया कि स्टोर को बनाने में काफी मेहनत लगी है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा आर्टिस्ट एच.आर. जिगर ने उनकी काफी मदद की है।
Alexander McQueen यू.के. के फैशन डिजाइनर थे। उन्हीं के नाम से ये फैशन हाउस चल रहा है। एलेक्जेंडर 1969 में जन्मे थे और इनकी मृत्यु 2010 में हो गई थी।






