1) एप्पल टीवी
कंपनी नया टीवी प्रोडक्ट पेश कर सकती है। हालांकि, अभी इस बात पर अनिश्चितता बनी है कि वह किस तरह के प्रोडक्ट पर काम कर रही है। कंपनी का अपना सेट-टॉप बॉक्स है, जिसे एप्पल के डिजिटल स्टोर से कनेक्ट कर सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने इसमें पाइप्ड वीडियो और अन्य मीडिया कंटेंट को एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम और मैक डिवाइस को वाई-फाई से जोड़ने का ऑप्शन दिया है।