2) प्रतिद्वंद्वियों के साथ समझौते
वर्ष 2012 मुकदमे बाजी में बीता तो आने वाला साल शांति का होगा। एचटीसी व एपल के बीच 10 साल पुराना विवाद इस साल नवंबर में खत्म हुआ। सैमसंग और गूगल के साथ भी एपल ऐसा ही कोई समझौता कर सकती है। पूर्व सीईओ स्टीव जॉब्स ने गूगल के एंड्रायड के खिलाफ ‘थर्मोन्यूक्लियर वॉर’ घोषित कर रखा था। हालांकि, मौजूदा सीईओ का कहना है कि मुकदमेबाजी में उन्हें दिलचस्पी नहीं है।