चीन में 3 दिन में बिके 10 लाख से ज्यादा आईफोन
dainikbhaskar.com | Dec 22, 2012, 09:19AM IST

चीन में आईफोन-5 की लॉन्चिंग के पहले तीन दिन में ही 20 लाख से ज्यादा आईफोन बिक गए हैं।
इस रिकॉर्ड के साथ ही चीन आईफोन का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा ‘चीन में लोगों की आईफोन को लेकर प्रतिक्रिया जबरदस्त है। इस वीकेंड पर चीन में हमारी रिकॉर्ड बिक्री हुई है।
शुक्रवार को चीन में आईफोन-5 लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि चीन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। चीन में आईफोन ने चाइना यूनिकोम और चाइना टेलीकोम के आउटलेट के जरिए रिटेल बिक्री शुरू की है।
चीन में लॉन्चिंग के बाद एप्पल के शेयर्स में भी बढ़ोतरी हुई है।






