सोशल मीडिया बना रहा इन्हें नंबर वन

यदि आप मार्केट के बढ़ते कॉम्पटीशन में आगे निकलना चाहते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। एक छोटी-सी पोस्ट हजारों लोगों तक पहुंच सकती है और लाखों लोग आपके फैन बन सकते हैं।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग ब्रांड कई तरह के एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं। बरबरी ने तो ट्विटर पर कई तरह के शोज़ करवाए हैं। फेसबुक पर भी इसी तरह के कई इवेंट करवाए जा रहे हैं। ब्रांड्स हर तरह से यह कोशिश कर रहे हैं कि सोशल मीडिया उनके प्रचार का प्लेटफॉर्म बन सके।
वैसे भी फेसबुक पर ये ट्रेंड बनता जा रहा रहा है कि लोग अपनी पसंद के पेज लाइक और शेयर करें। इसलिए ब्रांड्स के लिए बहुत फायदेमंद है कि वो लोगों तक अपनी पहुंच सोशल मीडिया से बनाएं।
पिछले साल एस्टन मार्टिन ने नवंबर में अपना कैंपेन लॉन्च किया था। कंपनी ने फैन्स से कहा था कि अगर वे 10 लाख लाइक लाएंगे तो कंपनी उनको स्पेशली कार ट्रिब्यूट करेगी। जल्दी ही फैन्स ने दस लाख का आंकड़ा पार कर दिया और वादे के मुताबिक सबके सामने स्पेशल एडीशन कार आ गई है। फिलहाल, तेजी से बढ़ते हुए लाइक्स का ये नंबर दस लाख अस्सी हजार पर पहुंच गया है।
एस्टन मार्टिन ने अपने फेसबुक फैन्स को डेडीकेट की ये कार!






