एस्टन मार्टिन की कार जेम्स बांड मूवी में अपने स्पीड और थ्रील के लिए जानी जाती है. जेम्स बांड जब एस्टन मार्टिन चलाता है तब उसे पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है. लेकिन इस कार ने जेम्स बांड के बिना ही कुछ ऐसा कारनामा किया कि देखने वाले कह उठे – वाह कार! यह कार चलकर नहीं बल्कि उड़कर पहुंची दुनिया के चौथे सबसे ऊंचे होटल बुर्ज-अल-अरब की छत पर.
इंग्लैण्ड की कार कंपनी एस्टन मार्टिन ने 2013 में अपना शताब्दी वर्ष मनाया. इस कार कंपनी की शुरुआत 1913 में हुई थी. कंपनी ने अपने शताब्दी वर्ष में एस्टन मार्टिन कार को हेलिकॉप्टर से लिफ्ट करवा कर होटल बुर्ज-अल-अरब के हेली-पैड पर उतारा. एस्टन मार्टिन बुर्ज-अल-अरब के हेली-पैड पर उतरने वाली पहली कार है. यह कार क्यूं लोगों की फैंटेसी है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कंपनी ने पूरे 100 साल में सिर्फ 60000 कारें बनाई हैं.
तस्वीरों में देखिए कैसे इस आइकोनिक कार को सुपर्ब और बैलेंस टेक्निक से होटल के हेलीपैड पर पहुंचाया गया.