बल्ब की तरह रोशनी देता बेड कवर
dainikbhaskar.com
| Dec 13, 2012, 17:21PM IST

आमतौर पर लोग कमरे में रोशनी के लिए विभिन्न रंगों के नाइट बल्ब का उपयोग करते हैं।मगर क्या आपने कभी सोचा है कि बेड कवर भी नाइट बल्ब का काम कर सकता है।
दरअसल, फ्रांस की पनी लूमीग्राम ने बेड कवर की एक ऐसी अनोखी रेंज मार्केट में जारी की है, जो बल्ब की तरह रोशनी करती है। इसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए है।
कंपनी का दावा है कि इसे इस्तेमाल करने में किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। कंपनी के अनुसार न तो ये कवर गर्म होंगे और न ही इनमें इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा है। ये बेड कवर इलेक्ट्रिक चार्जर या बैटरीज से चलते हैं।








