INVENTION: तोते के लिए बना दिया व्हीकल
dainikbhaskar.com
| Dec 13, 2012, 16:26PM IST

यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा के छात्र ने बनाया है यह रोबोटिक व्हीकल ‘बर्ड बगी’।
इसे उसने अपने अफ्रीकन ग्रे तोते के लिए डिजाइन किया है। इस व्हीकल को एक खास जॉय स्टिक से नियंत्रित किया जाता है।
इसे तोता अपनी चोंच से प्रयोग करता है। तोता कहीं खो न जाए इसलिए इसमें बंप और इंफ्रारेड सेंसर लगाए गए हैं। इससे मालिक को तोते की स्थिति का पता रहता है। जैसे ही तोता उस पर से उड़
जाता है, बर्ड बगी वापस अपने डॉक में आ जाता है।






