अपने अगले चैलेंज के लिए BMW और TOYOTA ने मिलाया हाथ

कार निर्माता BMW और TOYOTA ने मिल कर स्पोर्ट्स कार लॉन्च करने की योजना बनाई है। BMW और TOYOTA ने प्लानिंग की है कि वे आने वाले समय में कुछ बेहतरीन लग्जरी कार लॉन्च करेंगे। इन कारों में कुछ इलेक्ट्रिक कारें भी हो सकती हैं।
दोनों निर्माताओं ने पहले ही इस बारें में बात कर ली है कि आने वाले समय में वे किस तरह की टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले हैं। अपने कोलैबरेशन से पहले वे सारी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं। BMW के सी.ई.ओ. नॉरबर्ट ने कहा है कि ये कोलैबरेशन उनकी स्ट्रैटजी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये पहलकदमी उनकी टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर्स के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।
इस समय भारत में लग्जरी कार मैनुफैक्चर्स में BMW और AUDI आमने सामने हैं। हालांकि ऑडी कंपनी ने दावा किया है कि 2014 तक वह नंबर वन हो जाएगा पर फिलहाल तो भारत में BMW का ही दबदबा है।






