क्रिकेट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की गाज कप्तान धोनी पर गिरी है। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ कई कंपनियों ने एंडोर्समेंट अनुबंध खत्म कर दिए हैं। पहले धोनी के साथ 43 कंपनियों का अनुबंध था जो घटकर 28 हो गया है।
मार्केट सर्वे के अनुसार टेस्ट मैचों की कप्तानी से उनको यदि हटाया जाता है तो 30 प्रतिशत एंडोर्समेंट और कम होने के आसार हैं। धोनी की ओर से इस बारे में स्पष्ट किया गया है कि मांग कम नहीं हुई है बल्कि धोनी ने स्वयं होकर छोटी कंपनियों से दुबारा अनुबंध नहीं करने का फैसला किया है।
देखिए तस्वीरें और जानिए धोनी के एंडोरमेंट के बारे में कई दिलचस्प बातें।