इसलिए हटी कंपनियां
टेस्ट मैचों में पिछले बीस माह में भारतीय टीम ने लगातार खराब प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से 0-4 के समान अंतर से हारने के बाद हम घरु सीरीज में भी इंग्लैंड से 1-2 से हार गए। टीम के खराब प्रदर्शन के कारण धोनी को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है। स्पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म कोलाज स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के अनुसार अगर धोनी खराब दौर से बाहर नहीं निकलते हैं, तो उनकी ब्रैंड वैल्यू में गिरावट आएगी। हालांकि, यह सबसे ज्यादा इस बात से तय होगा कि फील्ड पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।