धोनी की ओर से सफाई
धोनी के करीबी व उनकी बिजनेस डील मैनेज करने वाली टैलेंट मैनेजमेंट फर्म ऋति स्पोर्ट्स के प्रमोटर अरुण पांडेय का कहना है कि धोनी की मांग कम नहीं हुई है। उनके अनुसार कुछ छोटे एंडोर्समेंट के साथ पुन: अनुबंध नहीं कराया गया है। अरुण पंड्या ने कहा कि कुछ ब्रांड धोनी की मांग पूरी नहीं कर सकते तो कुछ के लिए धोनी ब्रांड से बड़े हो गए हैं। पंड्या ने कहा कि धोनी हर किसी की मांग पूरी नहीं कर सकते हैं। पंड्या ने बताया कि हाल ही में पेप्सिको ने 12 करोड़ रुपए से धोनी के साथ नया अनुबंध किया है।