3300 साल पुरानी प्रतिमा से होगा ब्यूटी प्रोडक्ट्स का प्रचार

क्या आप सोच सकते हैं कि दुनिया का कोई मशहूर ब्रांड 3300 साल पुरानी किसी प्रतिमा से अपने नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स की रेंज को जोड़ेगा। लेकिन यह सच है और यह सब कोई छोटी मोटी कंपनी नहीं बल्कि फैशन जगत का मशहूर ब्रांड क्रिश्चियन ल्यूबूटिन (Christian Louboutin ) कर रहा है। ल्यूबूटिन फ्रांस की रेड सोल जूते बनाने वाली कंपनी है जो अब ब्यूटी प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। क्रिश्चियन ल्यूबूटिन के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का निर्माण न्यूयॉर्क की कंपनी बटालोर ब्यूटी (Batallure Beauty) करेगी। हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार कंपनी के यह प्रोडक्ट्स 2013 बाजार में आ जाएंगे। कंपनी अपने ब्यूटी प्रोडक्टस में नेल पेंट, आईशेडो,लिपस्टिक और दूसरे मेकअप से जुडे प्रोडक्ट्स शामिल होंगे।
यह प्रोडक्टस दुनिया भर में मिलेंगे लेकिन जो सबसे दिलचस्प बात है वो यह कि कंपनी ने अपने इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के निर्माण की प्रेरणा 3300 साल पुरानी बर्लिन के म्यूजियम में रखी बर्स्ट ऑफ नेफरीतीती (bust of Nefertiti) से ली है। और इसका इस्तेमाल वो अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी कर सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बस्ट ऑफ नफरातीती 3300 साल पुरानी मिस्र की एक महारानी थी जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध थी। एक जर्मन आर्कियॉलॉजिकल टीम ने बस्ट ऑफ नफरातीती को 1912 में मिस्त्र के आमरना नाम की जगह से खोजा था। इसके बाद यह जर्मनी के कई म्यूजिमों में रही है फिलहाल यह बर्लिन में है। गौरतलब है कि मिस्र में प्राचीन काल में नाक, कान और गले में ज्वेलरी पहनने का बहुत पुराना चलन रहा है। कंपनी इसी से प्रेरणा लेते हुए अपने प्रोड्क्ट्स की रेंज उतारेगी।





