चोपर्ड ने बेचा दुनिया का सबसे महंगा सनग्लास

आप एक सनग्लास की कितनी कीमत लगा लगा सकते हैं लाख या फिर दो लाख?...लेकिन जिस कीमत पर चोपर्ड ने अपना सनग्लास बेचा है उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। यह सनग्लास एक नीलामी के जरिए बेचा गया जिसमें तीन तरफा बोली लग रही थी। इस बोली में दो अमीरात के लोग और एक रशियन कलेक्टर शामिल था। चोपर्ड के इस सनग्लास को डी रीगो विजन ने डिजाइन किया है और यह रिकॉर्ड 408,000 डॉलर (2,20,00,000 रुपए) में बिका।
इसके महंगे होने की वजह इसमें लगा हीरा और सोना है। सनग्लास में 51 हीरे और सोने का इस्तेमाल किया गया है इस सनग्लास को दुबई की पेरिस गैलरी में भी प्रदर्शित किया गया था।
ऐसा नहीं है कि दुनिया में महंगे सनग्लास नहीं बिकते। सनग्लास बनाने वाले दुनिया के कई ऐसे ब्रांड हैं जो महंगे सनग्लास केवल कुछ खास लोगों के लिए बनाते हैं इसमें D&G गोल्ड सनग्लास: अल्ट्रा गोलियाथ डायमंड एडीशन सनग्लास की कीमत 25000 डॉलर (13 लाख 54 हजार रुपए) तक बैठती है। बेंटली प्लेटेनियम सनग्लास 45,276 डॉलर (24,53054 रुपए) तक में बिकते हैं। लेकिन चोपर्ड ने जो सनग्लास बेचा है उसकी तुलना में यह ब्रांडेड सनग्लास उसके आसपास भी नहीं फटकते।





