Star footballer Ronaldo की छतिग्रस्त फेरारी कार बिकी
dainikbhaskar.com
| Mar 11, 2013, 13:06PM IST

स्टार फुटबॉलर क्रिश्चियानो रोनॉल्डो की छतिग्रस्त फेरारी की बिक्री नीलामी से की गई है। इस कार को खरीदने के लिए एक ग्राहक ने एक ऑक्शन साइट से एग्रीमेंट किया है। सूत्रों के एक वकील के अनुसार नीलामीकर्ता साइट इस छतिग्रस्त कार को ठीक करवाने के लिए डीलरशिप को इसका खर्चा देगी। इस कार की बोली 88 लाख रुपये तक पहुंची। कुछ साल पहले रोनाल्डो जब मैनचेस्टर एयरपोर्ट से वापस लौट रहे थे, तभी यह महंगी स्पोर्ट्स कार एक बैरियर से टकराकर छतिग्रस्त हो गई थी।




