अब Cinderella के जूते होंगे आपके पैरों में- Christian Louboutin
dainikbhaskar.com
| Apr 27, 2012, 14:57PM IST

बचपन में सुनी हुई कहानियां अब सच होने वाली हैं। कहने का मतलब ये है कि सिंड्रेला के जूते अब आपके पैरों की शान बढाएंगे। शूज़ डिजा़इन करने वाली कंपनी क्रिश्चियन लोबुटिन अब परियों की कहानी को हकीकत में बदलेगा।
सिंड्रेला की डी.वी.डी. और ब्लू रे की लांचिंग के मौके पर सिंड्रेला के ग्लास के स्लीपर्स बाज़ार में उतारे जाएंगे। लॉबुटिन ने डब्लूडब्लूडी से कहा कि सिंड्रेला को हकीकत बनाते हुए हमें बहुत गर्व हो रहा है।
सिंड्रेला की ये हील्स क्रिस्टल और ग्लास दोनों में उपलब्ध होंगी। यानी अब कहानियों के बाहर भी होगी असली सिंड्रेला।





