लास वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) के पहले दिन मंगलवार को सैमसंग ने दुनिया का सबसे बड़ा अल्ट्रा एचडी टीवी लॉन्च किया। वहीं पेपर टैब को लोगों ने खूब सराहा। इंटेल ने तेज प्रोसेसर पेश किए। इसके अलावा कुछ वायरलेस गैजेट्स भी लॉन्च किए किए गए। जानिए सीईएस में आकर्षण का केंद्र बने रहे उन गैजेट्स के बारे में जो इस साल के अंत तक आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाएंगी।
दुनिया का सबसे बड़ा अल्ट्रा एचडी टीवी
सैमसंग ने मंगलवार को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में दुनिया का सबसे बड़ा अल्ट्रा एचडी टीवी लॉन्च किया। यह 85 इंच का है। सैमसंग ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। संभावित कीमत 11 लाख रुपए के आसपास होगी। इसके बाद कंपनी 110 इंच की टीवी लेकर आएगी, जिसकी संभावित कीमत 3 लाख डॉलर (कीमत 1.50 करोड़ रुपए) होगी। सोमवार को एलजी ने 84 इंच का टीवी लॉन्च किया था।
आगे पढ़ें- सोनी ने पेश किया वाटर-प्रूफ स्मार्टफोन लॉन्च