विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Buzz >> Costliest Bottled Water In The World Acqua Di Cristallo Tributo A Modigliani

एक घूंट पानी के लिए भी आपको चुकाने होंगे 3 लाख रुपये

Dainik Bhaskar.com | Feb 08, 2013, 12:28PM IST
 
 


प्यास लगी तो आप क्या करते हैं? किसी कुएं/नल पर जाते हैं, बहुत हुआ तो पानी की एक बोतल खरीद लेते है. मतलब मुफ्त में या 10-20 रुपये में अपनी प्यास बुझा लेते हैं. क्या कभी सोचा है कि एक घूंट पानी के लिए आपको 3 लाख रुपये भी चुकाने पड़ सकते हैं!

  

प्यास बड़ी चीज है. अगर इसके साथ ब्रांड और स्टेटस को मिला दिया जाए तो सोचिए यह कितनी बड़ी बन जाएगी? इसी कांसेप्ट पर बना दिया गया दुनिया का सबसे महंगा ‘Bottled Water.’

 

Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani है दुनिया का सबसे महंगा बोतल-बंद पानी. इस बोतल में भरे 750 एमएल पानी के लिए आपको चुकाने पड़ेंगे लगभग 32 लाख रुपये. इसमें भरा पानी फ्रांस या फिजी का होता है, जिसमें मिला होता है 5 मिलीग्राम गोल्ड डस्ट.  

 

इस बोतल को बनाया है सबसे मशहूर बॉटल डिजायनर फर्नान्डो एल्टामिरानो ने. इसमें 24 कैरेट सॉलिड गोल्ड का यूज किया गया है. गोल्ड के अलावा गोल्ड मैट, सिल्वर, सिल्वर मैट और क्रिस्टल से बने बोतल भी इस ब्रांड ने बनाए हैं. इसके सबसे सस्ते बोतल के पानी से अपनी प्यास बुझाने के लिए भी आपको मात्र 2 लाख रुपये चुकाने होंगे.

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment