बाइक या कार का आइडिया पुराना, लग्जरी हेलीकॉप्टर से शूट पर जा रहे हैं टॉम

अपनी स्टाइल के लिए दुनिया में मशहूर मल्टीमिलेनियर टॉमक्रूज एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल टॉम क्रूज काफी दिनों से यू.के. में थे और उन्हें अपनी फिल्म 'ऑल यू नीड इस किल' की शूट पूरी करने के लिए अक्सर लंदन जाना पड़ रहा था।
रोज बस या ट्रेन के सफर से बचने के लिए सुपर कूल टॉम क्रूज ने एक नया आइडिया निकाला है। फिलहाल टॉम क्रूज ने एक हेलिकॉप्टर हायर कर लिया जिससे वो लंदन आ-जा रहे हैं। यह कोई साधारण हेलीकॉप्टर नहीं है। इसे दुनियाभर में फेमस ब्रांड हर्म्स ने डिजाइन किया है।
यह हेलीकॉप्टर कितना खास है इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि इसके बारे में यह कहा जाता है कि यह आसमान में उड़ता हुआ एक लिविंग रुम है “living room in the sky”।
जानें हर्म्स को
हर्म्स(Hermès)-एक फ्रेंच मैनुफैक्चरर है जो 1837 में स्टैब्लिश किया गया था। यह ब्रांड लाइफस्टाइल असेसरी, परफ्यूम्स, लग्जरी गुड्स और रेडिमेट कपड़े भी बनाते हैं।






