आपके क्रेडिट कार्ड जितनी पतली है दुनिया की सबसे पतली घड़ी
Dainik Bhaskar
| Jan 24, 2013, 12:35PM IST

CST-01 नाम की घड़ी दुनिया की सबसे पतली घड़ी है. इसकी मोटाई मात्र 0.8 मिलीमीटर है यानी आपके क्रेडिट कार्ड के बराबर. यह घड़ी मात्र 10 मिनट में चार्ज हो जाती है. इस घड़ी में कोई बटन या नॉब्स नहीं है.
घड़ी में थिनर्जी माइक्रो एनर्जी सेल लगा हुआ है, जो कि एक रिचार्जेबल सेल है. इस घड़ी को बनाने वाली कंपनी सेंट्रल स्टैण्डर्ड टाइमिंग ऑफ शिकागो, इलीनोइस अब इसके प्रोटोटाइप पर काम करना चाहती है.






