Home >> Brands >> Events and Launches >> Easy To Carry, Foldable Burberry Sunglasses Are The Latest Fad
बरबरी ने पेश किए फोल्ड होने वाले सनग्लास
बिजनेस ब्यूरो | May 10, 2012, 16:20PM IST

गर्मियां शुरु हो चुकी हैं और अगर आप भी सूरज की तेज धूप से बचने के लिए चश्में का इस्तेमाल करते हैं तो बरबरी सनग्लासेस की नई रेंज पर नजर जरुर दौड़ाइए। आज के कूल और ट्रेंडी फैशन को ध्यान में रखकर बरबरी ने यह रेंज पेश की है। इन चश्मों की सबसे खास बात है कि इन्हे फोल्ड किया जा सकता है। फोल्ड होकर यह आपकी जेब में आसानी से समा सकते हैं।
बरबरी ने इन सनग्लासिस के कलर्स को ब्राइट रखा गया है। यह सनग्लास ओपल, सिट्रस, पोलन, वाइट, ब्लैक और स्पियरमिंट में उपलब्ध हैं। तो अगर आप भी इन गर्मियों में अपने वार्डरोब में कुछ खास रखना चाहते हैं तो इन सनग्लासिस को खरीद सकते हैं इनकी कीमत 202 डॉलर (10,818 रुपए) है। इसकी ऑनलाइन खरीदारी http://us.burberry.com/store पर लॉगइन करके भी कर सकते हैं।






