विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Events and Launches >> Fendi Hot On Heels Of Prada? Re-Issues The Iconic Baguette

दोबारा चलन में आ रहा है मोस्ट पॉपुलर लग्जरी हैंडबैग

बिजनेस ब्यूरो | May 11, 2012, 11:40AM IST
 
 


क्या आपने किसी मूवी में फेंडी के हैंडबैग की झलक देखी थी जो आपको पसंद तो आए लेकिन बाजार में उपलब्ध नहीं लेकिन अब आपकी परेशानी का हल खुद कंपनी निकालने वाली है। लग्जरी हैंडबैग बनाने वाली कंपनी फेंडी 1925 से हैंडबैग बना रही है। इस लग्जरी ब्रैंड के कई बेस्ट सेलर हैंडबैग्स हैं जिनकी अपने समय में काफी डिमांड रही है। इन हैंडबैग्स को कई मशहूर हॉलीवुड सेलिब्रिटी रेड कारपेट पर एंडोर्स कर चुके हैं। पुराने हैंडबैग्स की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी एक बार फिर से अपने ऑल टाइम फेवरिट हैंडबैग्स को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हम बात कर रहे हैं फेंडी बेगुएट की।


 


इस हैंडबैग की झलक हॉलीवुड की हिट मूवी ‘सिटी एंड द सेक्स’ में देखने को मिला था। जिसमें कैरी ब्रैडशॉ इस बैग का इस्तेमाल करती हैं। अपने हैंडबैग और फिल्म को सम्मान देने के लिए फेंडी अपने सबसे मशहूर हैंडबैग बैगुएट के छह सबसे पसंदीदा स्टाइल को दोबारा मार्केट में लॉन्च करेगी।


 


यह बैग फर, क्रोकोडाइल स्किन और स्कविंस आदि से तैयार किए जाते हैं इनकी कीमत 1000 (53,595 रुपए) डॉलर से लेकर 3000 (1,60.782 रुपए) डॉलर या उससे भी ज्यादा होती है। तो अगर आप भी इन हैंडबैग्स का का इंतजार कर रहे थे तो आपको यह मौका मिलने वाला है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment