ड्राइविंग कंफर्ट और विजिबिलिटी सुपरकार की खासियत होती हैं। ये दोनों फीचर ‘एफ12 बर्लिनेटा’ में हैं। इन्हीं फीचर्स की बदौलत कार को ‘नंबर-1 सुपरकार’ का दर्जा भी दिया गया है। ये सुपरकार 8.5 सेंकड में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती दिखाई देती है। पुराने मॉडल की तुलना में नए मॉडल में खास बदलाव नहीं हुए हैं। इसका पतला, लंबा बोनट कार के दीवानों को अपनी ओर खींचने में कामयाब है। कार की मोटर में आयन-सेंसिंग नॉक कंट्रोल का प्रयोग हुआ है। जिससे कार की परफॉर्मेस बेहतर बनी है।
तस्वीरों के साथ जानिए और भी जानकारियां।