ऐसी कार जिसको खरीदने के लिए लगाई गई 5.3 करोड़ की बोली
Dainik Bhaskar.com
| Feb 01, 2013, 15:22PM IST

कार ऐसी जिसे खरीदने के लिए आप किसी शोरुम में नहीं जाते हैं, बल्कि बोली लगाते हैं. लग्जरी कार कोरवेट स्टिंग्रे को खरीदने के लिए रिक हेंड्रिक को 5.3 करोड़ की बोली लगानी पड़ी. नैस्कार टीम के मालिक रिक हेंड्रिक कोरवेट की इस साल की पहली लग्जरी कार के मालिक बने.
रिक ने लग्जरी कार कंपनी से अपने मनमाफिक कुछ इंटीरियर और एक्सटीरियर बदलाव की गुजारिश की है. हालांकि रिक को अपनी मनपसंद कार की सवारी के लिए इस साल की गर्मी तक इन्तजार करना पड़ेगा. इस कार की बोली स्कॉट्सडेल में लगाई गई. शानदार कार का आइडेंटिफिकेशन नंबर भी बेजोड़ है जिसका अंत 0001 से होता है.






