मर्दों के लिए पहला फैशन स्टोर खोला इटालियन ब्रांड वैलेंतिनो ने
Dainik Bhaskar.com
| Feb 01, 2013, 15:24PM IST

इटली की मशहूर फैशन ब्रांड वैलेंतिनो ने पहली बार मर्दों के लिए खास फैशन स्टोर खोला. पेरिस में खोले गए इस खास स्टोर के बाद लन्दन और मिलान में भी ऐसे ही स्टोर खोलने का कंपनी का प्लान है.
वैलेंतिनो ने आर्किटेक्ट डेविड शिप्पर्फिल्ड को इस फैशन स्टोर के इंटीरियर को सजाने का काम दिया है. शिप्पर्फिल्ड को हेड डिजायनर मारिया ग्रैजिया और पियरपाओलो पिक्कोली इंटीरियर को सजाने में अपना सुझाव देंगे.






