ये है लिमिटिड एडीशन की 'डार्क नाइट' वाच

स्विस वॉच दुनियाभर में अपनी डिजाइन्स के लिए फेमस है। स्विस वॉचमेकर गिरार्ड-पेरेगो(Girard-Perregaux) ने अपना स्पेशल एडीशन रीलीज कर दिया है। गिरार्ड-पेरेगो स्विटजरलैंड की एक कंपनी है। इस नए एडीशन को नाम है 'डार्क नाइट' नाम दिया गया है। इस एडीशन का नाम डार्क नाइट है वैसे ही एस घड़ी का कलर भी ब्लैक है। इसका केस रबर का है जो 43 एम.एम का है। पूरे ब्लैक कलर को थोड़ा हट के लुक देने के लिए इसमें रेड कलर से डिजाइन दी गई है।
ये वॉच 24 टाइम जोन्स में समय दिखा सकती है। इसमें तारीख और दिन के साथ-साथ दिन और रात का इंडीगेटर भी है। इस एडीशन का ये मॉडल बहुत खास तरह से डिजाइन किया गया है। इस एडीशन के खास होने की एक और बड़ी वजह ये है कि इस एडीशन में सिर्फ 25 घड़ियां हैं।
ये वॉच वॉटर रसिस्टेंस है और ये अभी कहीं भी डिसप्ले नहीं हुई है। ये वॉच इस साल लास वेगास के जे.सी.के शो में लॉन्च होगी, ये शो इस साल अगस्त में होगा।






