विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Events and Launches >> India’S Largest Mercedes Car Showroom

लग्जरी कार कंपनी ने खोला भारत में सबसे महंगा शोरूम, देखिए PHOTOS

5 of 7 Photos

इंडिया में मर्सिडीज बेंज के सबसे बड़े शोरुम का दिल्ली में 18 जनवरी 2013 को उद्धाटन किया गया. मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एर्हार्ड कर्न, टी एंड टी मोटर्स के चेयरमैन रवि तलवार और मैनेजिंग डायरेक्टर विदुर तलवार इस मौके पर मौजूद थे. तीनों ने दिल्ली के मथुरा रोड स्थित टी एंड टी मोटर्स के 15वीं सालगिरह के मौके पर एक कॉफी टेबल बुक लांच किया.   

मर्सिडीज बेंज का फ्लैगशिप स्टोर 60000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. 26 कारों को एक साथ डिस्प्ले में लगाने की क्षमता वाले इस शोरुम को बनाने में 70 करोड़ रुपये खर्च किए गए. मर्सिडीज के एएमजी ब्रांड के कारों जैसे एसएलएस और जी वैगन सीरिज के लिए एक अलग डेडिकेटेड फ्लोर बनाया गया है.

मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ एर्हार्ड कर्न के अनुसार महंगी कारों को बेचना एक चैलेंजिंग टास्क है फिर भी इंडिया निकट भविष्य में सबसे अच्छा स्ट्रेटेजिक मार्केट साबित हो सकता है. इसे देखते हुए मर्सिडीज ने कुछ नए मॉडलों जैसे ए-क्लास, बी-क्लास और सीएलए को साल 2013 के मध्य से लेकर अंत तक बाजार में उतार रहा है. साथ ही यूथ को टारगेट करते हुए ब्रांड ने कुछ प्रीमियम कार मॉडल्स को भी उतारने का प्लान बनाया है.


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment