B.M.W. की अगली मंजिल भारत

कार निर्माता कंपनी B.M.W ने भारत में अपना निवेश बढ़ाने का फैसला लिया है। 2012 तक भारत में B.M.W का व्यापार 5.3 बिलियन तक का हो जाएगा। कंपनी ने 80 नए कर्मचारियों को रखने का भी सोचा है। ये कर्मचारी कंपनी के गुड़गांव मुख्यालय में काम करेंगे। BMW की लोन आदि की आर्थिक सेवांए 2010 से शुरू हुईं थीं। इन सेवाओं में कार लोन और इंश्योरेंस आदि सभी तरह की सुविधाऐं शामिल हैं। इंडिया में लग्जरी कार खरीदने वाले लोगों की तादाद तेजी से बढ़ रही है।
इसके लिए कंपनी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से नॉन-बैंकिंग फाइनैंशल कंपनी का लाइसेंस भी लिया है। खास लोगों की खास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने कस्टमाइड लोन स्कीम तैयार की हैं, जिससे लोग अपनी जरूरत के हिसाब से डाउन पेमेंट और ईएमआई सेट कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि उनका प्रॉसेस बहुत ही तेज है और इसमें कस्टमर को ज्यादा परेशानी भी नहीं होती। एक स्कीम के तहत सिर्फ 19,990 की ईएमआई देकर बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज का मालिक बना जा सकता है। भारत में बीएमडब्ल्यू इंडिया फाइनैंशल सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संजीव शाह का कहना है कि आने वाले फेस्टिव सीजन को देखते हुए कुछ और आकर्षक स्कीम लॉन्च की जाएंगी।
कस्टमर्स से बात करने के लिए कंपनी के कई सेंटर हैं जो लोगों को कार से जुड़ी कोई भी बात बताने के लिए उपलब्ध है। इन सेंटर्स में प्रोफेशनल एक्सीक्यूटिव्स हैं जो सारे आर्थिक मामलों के काम देख रहे हैं। भारत में अपना निवेश बढ़ाने का कदम भारत में के बिज़नेस के लिहाज़ काफी अच्छा है।





