भारत में एक से एक महंगे रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। इन रेस्टोरेंटों की अपनी अलग-अलग खासियत है। कहीं हजारों रुपये का खाना है तो कहीं ग्राहकों के लिए खास सुविधा। इन सबसे बीच क्या आपको पता है कि देश का सबसे महंगा रेस्टोरेंट कौन सा है? कहां हैं और वहां खाने की कीमत कितनी है? नहीं पता, तो चलिए हम आपको बता देते हैं।
दरअसल, भारत का सबसे महंगा रेस्टोरेंट देश की राजधानी दिल्ली में है। यह रेस्टोरेंट आम नहीं बल्कि बेहद खास लोगों के लिए बनाया गया है। द्वारका में मौजूद इस रेस्टोरेंट के लेबुआ होटल एंड रिसोर्ट को एक इंटरनेशल चैन चलाती है।
इस रेस्टोरेंट में दो लोगों के लिए खाना 40 हजार रुपये का पड़ेगा जबकि टैक्स मिला कर यह 50 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा। इसकी खास बात यह है कि इसमें लाइट नहीं है बल्कि पूरे रेस्टोरेंट को 1100 मोमबत्तियों से जगमग किया जाता है।
दिल्ली में लोगों को खाने का बहुत शौक है। इसका प्रमाण सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से मिल जाता है। इसमें दिल्ली के कई फेमस रेस्टोरेंट के चाहने वालों की संख्या हजारों में है। खान मार्केट के बिग कैफे के फालोवर्स की संख्या 70 हजार के पार है जबकि खान चाचा के रेस्टोरेंट के चाहनों वालों की संख्या 50 हजार के पार हो चुकी है।
आगे की स्लाइड पर क्लिक कर देखें भारत के इस सबसे महंगे रेस्टोरेंट के अंदर के नजारे। साथ ही जानें हजारों रुपये देने वाले लोगों को यहां मिलती है कैसी व्यवस्था।