विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Buzz >> It Is A Super Cool Bike

शानदार बाइक इवोल्‍व जेनॉन लाईटसाइकिल

dainikbhaskar.com | Jul 14, 2012, 12:18PM IST
 
 

इस शानदार बाइक को सबसे पहली बार हॉलीवुड की मशहूर फिल्‍म ट्रॉन में प्रयोग किया गया था। तब से लेकर आज तक यह बाइक दुनिया भर में मशहूर है।। बेहद ही आकर्षक और दमदार लुक किसी को भी अपना दिवाना बनाने में सक्षम है। यह एक कॉन्‍सेप्‍ट मॉडल बाइक है जिसमें कंपनी ने लीथीएम बैटरी का प्रयोग किया है। इस बाइक में बेहद ही मजबूत फायबर क्रोम बॉडी का प्रयोग किया गया है जो कि बाइक को शानदार गति प्राप्‍त करने में मदद करता है। इसके अलावा इस बाइक में कंपनी ने 32 इंच का पहिया प्रयोग किया है।

इस बाइक में बेहतरीन एलईडी का प्रयोग किया गया है जो कि रात में अपनी बेहतरीन लाईट से इस बाइक को और भी ज्‍यादा खुबसूरत बना देता है। इवोल्‍व जेनॉन लाईटसाइकिल में 40 किलोवाट यानी की 54 हॉर्स पॉवर के मोटर का प्रयोग किया गया है जो कि लगभग 100 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से फर्राटा भरने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें एक खास बात और यह है कि यह बाइक एक बार फुल चार्ज होनें के बाद लगभग 100 मील तक का सफर करने में सक्षम है। इस शानदार बाइक की कीमत 55,000 डॉलर है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment