ये है जेम्स बॉन्ड की कार की सबसे दिलचस्प बात

अपने अनोखे अंदाज से दुनिया भर के शातिर अपराधियों को मार गिराने वाले जेम्स बॉन्ड की पहली फिल्म डॉक्टर नंबर 1962 में रीलीज़ हुई थी। इस फिल्म में एजेन्ट जेम्स बॉन्ड का कैरेक्टर Sean Connery ने प्ले किया था। इस फिल्म के 50 साल पूरे होने पर यूके में दो एग्जबीशन लगाई जा रही हैं। एक एग्जबीशन में वो प्रॉप्स और कॉस्ट्यूम्स रखे गए हैं जो फिल्म में इस्तेमाल किए गए थे। दूसरी एग्जबीशन उन शानदार गाड़ियों की है जिन्हें जेम्स बॉन्ड ने अपनी फिल्मों में दौड़ाया था।
फरारी की रफ्तार को कम कर देगी यह अनोखी कार!
स्काइफॉल जेम्स बॉन्ड सीरिज़ की अगली फिल्म है। उम्मीद की जा रही है कि ये एग्जबीशन स्काइफॉल के रिलीज होने से पहले लगाई जा सकेंगी। स्काइफॉल में एजेन्ट जेम्स बॉन्ड का कैरेक्टर डेनियल क्रैग प्ले कर रहे हैं। जूडी डेंच भी इस फिल्म में दिखाई देंगी। जूडी डेंच ने जेम्स बॉन्ड की हर फिल्म में काम किया है और वह इस फिल्म में भी काम कर रही हैं।
इस एग्जबीशन में वह कार भी दिखाई जाएगी जो स्काइफॉल में इस्तेमाल की गई है, पर अभी यह बताया नहीं गया है कि वह कार है कौन सी।
फाइनली 1 अगस्त से साथ काम करेंगे पोर्शे और फोक्सवेगन
शायद ही पता होगी बॉन्ड की कार की इतनी दिलचस्प बात
रिपोर्ट के मुताबिक एग्जबीशन में सबसे पुरानी गाड़ी 1937 की रॉल्स रॉयस की फैन्टम 3 है। यह कार जेम्स की पहली फिल्म डॉ. नंबर में विलेन गोल्डफिंगर ने चलाई थी। दिलचस्प बात यह है कि इसके लाइसेंस प्लेट पर AU1 लिखा है जिसका मतलब पीरियॉडिक टेबल के अनुसार गोल्ड होता है। रॉल्स रॉयस की कारें दुनिया भर में सबसे तेज और सबसे महंगी गाड़ियों के रूप में जानी जाती हैं।
भारत में रॉल्स रॉयस की कीमत
रॉल्स रॉयस फैंटम- 3.5 करोड़ रुपए
रॉल्स रॉयस फैंटम कोप- 4 करोड़ 20 लाख रुपये
ये है बेंटेले की सबसे तेज रफ्तार कार






