Salvatore Ferragamo का नया फेस होंगी केट मॉस
dainikbhaskar.com
| Jul 02, 2012, 13:44PM IST

इटैलियन फैशन हाउस Salvatore Ferragamo ने अपने 2012 के लेटेस्ट एड के लिए मॉडल केट मॉस को चुना है। मॉस का साथ देंगे मॉडल Karmen Pedaru और Sean O'Pry। ब्रांड के क्रिएटिव डायरेक्टर मैसीमिलानो ने इन मॉडल्स को अपने ऑटम विंटर कलेक्शन के लिए चुना है।
ये पूरा कैंपेन माइकल जैंन्सन ने रशिया में शूट किया है। रशिया में इस ब्रांड को अपनी पसंद का मौसम और बैकग्राउंड मिला है। इस कैंपेन में केट मॉस लीड भूमिका में दिखेंगी।
केट मॉस अधिकतकर विवादों के कारण चर्चा में रहती हैं। उम्मीद की जा रही है कि मॉडलिंग में जलवे दिखा चुकी ये मॉस जल्द ही फिल्मों में भी दिखेंगी।
एक बार फिर वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हुईं केट मॉस!






