शाहरुख खान लग्जरी घड़ी टैग होयर (Tag Heuer) के ब्रांड एम्बेसडर हैं. दिल्ली के लीला पैलेस होटल में वेलेंटाइन वीक में कंपनी ने किंग खान से लेटेस्ट विमेन कलेक्शन लॉन्च कराया. नए कलेक्शन का नाम रखा गया है – द लिंक लेडी कलेक्शन (The Link Lady Collection).
टैग होयर का नया कलेक्शन उन महिलाओं के लिए हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को हासिल किया और मुकाम पर पहुंची. कंपनी ने इस अवसर पर साइना नेहवाल, रितु बेरी, पिया सिंह और सारा पायलट को लिंक लेडी टाइमपीस देकर सम्मानित भी किया.
दिल्ली के नामी-गिरामी एलीट लोग इस फंक्शन में मौजूद थे. Tag Heuer के The Link Lady Collection लॉन्च को अपने स्टाइल और अंदाज से शाहरुख ने खास बना दिया.
आगे की स्लाइड में देखिए किंग खान के अंदाज और इस लग्जरी घड़ी के लॉन्च की झलकियां.