सुपर बाइक के लिए Lamborghini और BMC साथ में।
dainikbhaskar.com
| Apr 27, 2012, 13:38PM IST

लैंबॉरगिनी और बीएमसी एक साथ मिलकर सुपरकार की तरह ही एक सुपर बाइक भी लांच करने वाले हैं। इस बाइक में स्टैंडर्ड कार्बन फ्रेम है जो Shimano Dura-Ace Di2 की इलेक्ट्रानिक शिफ्टिंग के साथ फिट है।
ये सुपरबाइक फिलहाल डिस्प्ले के लिए उपलब्ध है। यदि ये बाइक देखनी हो तो आप इटली में मिलन के Brian&Barry स्टोर पर देख सकते हैं।
लिमिटिड एडिशन की ये बाइक $26, 000 में खरीदी जा सकती है। लैंबॉरगिनी ने जिस तरह की ईको फ्रैंडली बाइक बनाई है, उसे ईको फ्रैंडली वाहन बनाने की दिशा में एक नया कदम माना जा सकता है।





