4. द कुलिनेन-2 डायमंड
317.40 कैरेट
कुलिनेन स्टोन से प्राप्त हुआ यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पॉलिश डायमंड है। इसे अफ्रीका की प्रीमियम माइन के संस्थापक थॉमस कुलिनेन के नाम पर जाना जाता है। यह ग्रेट ब्रिटेन की महारानी के इंपीरियल स्टेट क्राउन की शान बढ़ा रहा है। इसकी कीमत 200 मिलियन यूएस डॉलर आंकी गई है।