IN PIX: बिना पेट्रोल के चल सकेगी यह चमचमाती स्टाइलिश कार

एक बेहद शानदार कार जिसके बारे में इंटरनेट की कई साइट यह कह रही हैं कि इस कार को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जेम्स बॉन्ड की फिल्म की कोई कार हो। यह बेहतरीन कार है लेक्सस की नई ईको फ्रेंडली कार एल एफ-एलसी।
इस कार को 28 नवंबर से चल रहे 'लॉस एंजिलिस ऑटो शो' में दिखाया गया है। इस कार की सबसे खास बात यह है कि यह बिना पेट्रोल के भी चल सकती है।
आपको बता दें कि लेक्सिस जैपनीज कंपनी टोयोटा ऑटोनेशन कॉपरेश की एक डिविजन है। यह कंपनी 1989 में स्टैब्लिश हुई थी। फिलहाल लेक्सस जापान की सबसे बड़ी प्रिमियम कार कंपनियों में से एक बन चुकी है।
भारत में लेक्सस कारों को काफी पसंद किया जाता है। यहां तक की बॉलीवुड की करीना कपूर भी लेक्सिस की कार इस्तेमाल कर रही हैं। उनके पास है लेक्सस की लेक्सस की एसयूवी एलएक्स। जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा की लग्जरी ब्रांड लेक्सस अभी तो भारतीय सड़कों से काफी दूर है लेकिन उम्मीद की जा रही है कंपनी अपने इस ब्रांड को आगामी 2013 तक भारतीय जमीन पर उतार देगी।
देखिए तस्वीरें और जानिए इसके बारे में।






