मार्क जैकॉब्स और लुइस वितों देंगे एक दूसरे को टक्कर!

ये 2010 की बात है जब लुइस वितों ने पेरिस में ट्रैवलिंग बैग्स की एग्सबीशन लगाई थी। पर अब दो साल बाद एक बार फिर इसी टैग के साथ एक और एग्सबीशन लगने वाली है। बस अंतर इतना है कि इस बार सिर्फ लुइस वितों पेरिस के लाइम लाइट में होंगे। लुइस वितों को टक्कर देने आ रहे हैं दुनिया भर में मशहूस फैशन डिजाइनर मार्क जैकॉब्स। और ये सब पेरिस में अपने प्रोडक्ट्स दिखाएंगे।
पेरिस की ये एग्सबीशन, पेरिस फैशन वीक के तुरंत बाद लगी है और ये एग्सबीशन लेस आर्ट्स डेकोरेटिफ्स में 16 सितंबर तक चलेगी। इन दोनों में अपने फैशन का तगड़ा कॉम्पटीशन रहेगा क्योंकि ये दोनों काफी हद तक सेम लाइन्स के फैशन पर सोचते और पसंद करते हैं। इस एग्सबीशन पर पहले फ्लोर पर लुइस वितों का फैशन दिखेगा जबकि दूसरे फ्लोर पर मार्क जैकॉब्स की डिजाइन्स देखने को मिलेंगी।
फ्रेंच फैशन हाउस लुइस वितों(Louis Vuitton) जो एक से एक लग्ज़री सामान बनाते हैं उनकी कीमत भी आपको बता देते हैं। इस ब्रांड की बेल्ट 18,000 रुपए से शुरू है। इसके अलावा महिलाओं के लिए सैंडल्स और जूते 25,000 रुपए से शुरू है। इस ब्रैंड के बनाए हुए ट्रैवलिंग बैग्स की कीमत तो और भी ज्यादा है। शायद आपको आश्चर्य हो पर इस ब्रैंड के ट्रैवलिंग बैग की कीमत एक लाख रुपए से शुरू हैं।






