Home >> Brands >> Brand Wagon >> Mahatma Gandhi Letters, Indian Constitution Copy Sell Big At Sotheby's
43 लाख में नीलाम बापू का खत
dainikbhaskar.com
| Dec 17, 2012, 09:54AM IST

महात्मा गांधी द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर के बड़े भाई द्विजेंद्रनाथ को लिखा गया एक पत्र बुधवार को 49,250 पौंड (करीब 43 लाख रु.) में नीलाम हुआ।
यह बिक्री पूर्व अनुमान से सात गुना अधिक है। गांधीजी ने यह पत्र 1922 में साबरमती जेल से लिखा था।
उन्होंने पेंसिल से लिखे दो पन्नों के पत्र में द्विजेंद्रनाथ को लिखा कि भारत की शांति इस क्षण उनकी दृढ़ता के लिए महत्वपूर्ण है।
गांधीजी ने उन्हें यंग इंडिया जर्नल को सहयोग का संदेश भेजने के लिए कहा था। लंदन स्थित साउथ बे में यह पत्र 5 से 7 हजार पौंड में नीलाम होने का अनुमान लगाया गया था।
इस नीलामी में महात्मा गांधी द्वारा लिखा गया एक अन्य पत्र भी 5625 पौंड में बिका। यह पत्र उन्होंने 1922 में एक अज्ञात मित्र को लिखा था।






