7.25 करोड़ रुपये की कार, 100 किलोमीटर की स्पीड सिर्फ 3 सेकंड में
Dainik Bhaskar.com | Mar 03, 2013, 15:32PM IST

मैकलॉरेन ने अपने हायब्रिड कार P1 की कीमत और परफोर्मेंस डिटेल्स जारी कर दी है. इलेक्ट्रॉनिक और पेट्रोल इंजन वाली इस कार की कीमत सिर्फ 7.25 करोड़ रुपये है.
बैटरी वाली कार का मतलब यह नहीं है कि सड़क पर यह धुक-धुक कर चलेगी! 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड यह कार मात्र 3 सेकंड में पकड़ लेगी. इस कार में 3.8 लीटर का V8 इंजन लगा हुआ है. साथ ही दो टर्बो और एक बैटरी पैक भी है.
कार को कुछ खास बनाए रखने के लिए इस मॉडल की सिर्फ 375 कारें ही बनाई जा रही हैं. हालांकि कंपनी ने इसके होने वाले मालिकों को अपने पसंद के हिसाब से इंटीरियर, फैब्रिक, स्टोरेज, सीट, लेग स्पेश डिजायन करवाने की छूट दे रखी है.






