विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Endorse >> Mercedes Benz B Class Electric Powered By Tesla Coming In 2014

2014 तक मर्सडीज लॉन्च कर देगी अपनी इलेक्ट्रिक कार

dainikbhaskar.com | Jul 09, 2012, 12:57PM IST
 
 


जर्मनी कंपनी मर्सडीज बेंज ने कन्फर्म किया है कि वह 2014 तक टेसला मोटर्स के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर देगी। टेसला मोटर्स यू.एस की कंपनी है जो दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारों के लिए जानी जाती है। मर्सडीज ने इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए अपना मॉडल मर्सडीज बेंज बी क्लास को चुना है।


 


 मर्सडीज बेंज की इलेक्ट्रिक कार 2014 में सबसे पहले यू.एस में लॉन्च होगी। इस कार के बैटरी पैक्स, मोटर और बाकी कॉम्पोनेंट्स टेसला मोटर्स के होंगे। कंपनी मर्सडीज बेंज बी क्लास के लिए स्पेशल बैटरी पैक्स बना रही है। यह कार ऑटो मार्केट में अपनी खास जगह बनाएगी।


 


 


2020 तक नंबर वन बनने की तैयारी


 


 भारतीय लग्जरी कार मार्केट में मर्सडीज बेंज काफी साल तक नंबर थी। तीन साल पहले बीएमडब्लयू ने मर्सडीज को पीछे कर नंबर वन कंपनी बन गई। इस साल मर्सडीज ने अपना दूसरा नंबर भी खो दिया और ऑडी दूसरे नंबर पर आ गई है।



मर्सडीस बेंज ने अपना टारगेट 40-60 की उम्र के लोगों को बनाया और शायद यह सबसे बड़ी वजह है कि कंपनी बीएमडबल्यू और ऑडी से पिछड़ गई। बीएमडबल्यू और ऑडी ने अपना टारगेट भारतीय युवाओं को बनाया है।


 


खोले नए शोरूम


पर मर्सडीज भारतीय लग्जरी मार्केट में अपनी पकड़ बनाने के लिए फिर से अपनी रफ्तार तेज कर रही है। मर्सडीज ने कई शहरों जैसे भोपाल, लुधियाना, सूरत, इंदौर, नागपुर में अपने शोरूम खोले हैं। कंपनी इस समय 3 पोजीशन पर है और उम्मीद कर रही है कि यह कंपनी 2020 तक फिर से भारत की नंबर वन कंपनी बन पाए।


 


मर्सडीज कारों की कीमत


मर्सडीज सी -क्लास - 32,30,000 रुपये


मर्सडीज ई -क्लास 50,44,099 रुपये


मर्सडीज एस क्लास 99,37,000 रुपये


मर्सडीज एसएलके--क्लास-  65,26,000 रुपये


मर्सडीज एम-क्लास - 63,05,322 रुपये

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment