फरवरी में उठेगा मर्सडीज की इस लग्जरी कार से पर्दा

मर्सिडीज बनाने वाली कंपनी डैमलर अब युवाओं को ध्यान में रखकर बाजार में अपनी नई मॉडल की कार लांच कर रही है. डैमलर ने डेट्रॉइट ऑटो शो में मर्सिडीज सीएलए कूप को पब्लिक के सामने रखा.
मर्सिडीज सीएलए कूप बाहर से देखने में स्लिक है, मस्कुलर है, बोल्ड है. जबकि इसका इंटीरियर युवाओं को ध्यान में रखकर हाइ-टेक गैजेट्स के साथ-साथ भव्य बनाया गया है. अंदरूनी भव्यता तो हर मर्सिडीज की खासियत रहती है, पर इसमें आपको भव्यता के साथ-साथ एक मल्टीमीडिया कंसोल भी मिलेगा जो बिना किसी परेशानी के आइ-फोन के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है.
मर्सिडीज के सेल्स चीफ जोचिम स्मिड ने बताया कि नए सीएलए क्लास को लांच करके कंपनी ने अमेरिका में एक नए बाजार पर फोकस किया है.
मर्सिडीज सीएलए कूप की कीमत फरवरी में सुपर-बॉल के दौरान बताई जाएगी. इस नए मॉडल की कार को ऐसे लोगों के लिए बनाया गया है जो दिल से जवां हैं. साथ ही जो लेटेस्ट ट्रेंड, हाइ-क्लास डिजाईन और क्वालिटी पर फोकस करते हैं.






