विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Endorse >> Million Dollar Bra

इस एक ब्रा की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश!

Agency | Jul 16, 2012, 14:01PM IST
 
 

इस एक ब्रा की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। महज़ 20 हज़ार की आबादी वाला छोटा-सा बर्मिंघम शहर आज कल इस नई ब्रा के कारण चर्चा में है। 500 कैरेट हीरों और 18 कैरेट सोने से सजी इस ब्रा की कीमत एक मिलियन डॉलर यानी साढ़े पांच करोड़ रुपये है। शहर के एक ज्वैलरी स्टोर के 40 कारीगरों ने पूरे एक साल तक मेहनत कर इस ब्रा को बनाया।


इसे डिज़ाइन करने वाले एन्थनी ओर्बे ने इसका नाम अपनी पत्नी के नाम पर ‘रीटा’ रखा है। इसे दुनिया की सबसे महंगी ब्रा ‘विक्टोरियास सीक्रेट’ की तर्ज़ पर बनाया गया है, जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। ‘विक्टोरियास सीक्रेट’ की नुमाइश पिछले साल मशहूर मॉडल मिरांडा केर ने एक फैशन शो में की थी।


एन्थनी ओर्बे के मुताबिक यह नई ब्रा विक्टोरियास सीक्रेट से काफी अलग है। विक्टोरियास सीक्रेट को कपड़े पर हीरे जड़कर बनाया गया था, जबकि रीटा में 750 ग्राम सोने पर हीरे जड़े गए हैं। इसमें कपड़े कोई इस्तेमाल नहीं किया गया है।

हालांकि, यह नई ब्रा कई सुपर रिच महिलाओं को लुभा रही है, लेकिन इसका एक किलो का वज़न शायद उनके लिए बड़ी परेशानी न साबित हो।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment