रोल्स रॉयस का नया शोरूम हैदराबाद में खुला
dainikbhaskar.com | Feb 26, 2013, 17:46PM IST

विश्व प्रसिद्ध कार कंपनी रोल्स रॉयस ने अपना नया शोरूम हैदराबाद में खोला है। यह नवाबों के शहर के रूप में ख्यात है। दिल्ली और मुंबई के बाद रोल्स रॉयल का हैदराबाद में यह देश में तीसरा शोरूम है। इसके बाद कंपनी अहमदाबाद और चंडीगढ़ में अपने शोरूम खोलेगी। हैदाराबाद में इस रोल्स रॉयस के शोरूम का संचालन अवार्ड विजेता बीएमडब्ल्यू डीलर कुन मोटोरेन करेंगी।







