विज्ञापन
 
Home >> Brands >> Events and Launches >> Nissan Evalia Launching In India

अब भारत की सड़कों पर दौड़ेगी सात सीटों की एमयूवी इवैलिया

dainikbhaskar.com | Sep 25, 2012, 10:04AM IST
 
 



नई दिल्‍ली. त्‍योहारों के मौके पर अगर कार खरीदने का प्‍लान है तो आपके लिए अच्‍छी और बुरी, दोनों तरह की खबरें हैं। अच्‍छी खबर यह कि फेस्टिव सीजन से पहले कार कंपनियों के बीच लॉन्चिंग को लेकर 'जंग' छिड़ी है। हाल में क्‍वांटो और एर्टिगा की लॉन्चिंग के बाद अब निसान की नई एमयूवी इवैलिया भारत की सड़कों पर दिखेगी। सात सीटों वाली यह मल्‍टी-यूटिलिटी ह्वीकल (एमयूवी) आज नई दिल्‍ली में लॉन्‍च हो गई। इसके बाद यह बुधवार को मुंबई में, गुरुवार को चेन्‍नई और शुक्रवार को बेंगलुरू में लॉन्‍च होगी। इस कार की कीमत आठ से 10 लाख के बीच हो सकती है। ( इसे भी पढ़ें : नोकिया ने पेश किए सबसे सस्‍ते स्‍मार्टफोन)



और, बुरी खबर यह कि त्योहारी सीजन से पहले होंडा ने अपनी गाडिय़ों की कीमतें एक अक्टूबर से बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी तीन गाडिय़ों ब्रियो, जैज व सिटी के दाम 0.2 से 2.6 फीसदी बढ़ाएगी। वहीं, एक हफ्ते के भीतर मारुति सुजुकी भी अपनी गाडिय़ों के दाम बढ़ा सकती है। टोयोटा सितंबर में ही कई मॉडल्स का दाम बढ़ा चुकी है और होंडा की कुछ कारें भी अक्टूबर से महंगी मिलेंगी। यानी, कंपनियां फेस्टिव सीजन की आहट आते ही दाम बढ़ाकर मुनाफा जोड़ने (अमीरों की शानदार कारें) की तैयारी में हैं। 



(तस्‍वीर जनवरी में हुए ऑटो एक्‍सप्रो की)

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment